Haryana

फरीदाबाद में रोड शो से पहले हटाए भाजपा के होर्डिंग

रोड पर लगे झंडे उतारते हुए कर्मचारी।

निगम की कल्पना चावला पार्क रोड़ पर कार्रवाई, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

फरीदाबाद, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए देखा गया, जिसके बाद नगर निगम की टीम जगह जगह लगे भाजपा के झंडे और होर्डिंग हटाते हुए दिखाई दी। शुक्रवार को बल्लभगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मोहना रोड़ कल्पना सिटी पार्क के रास्ते रोड शो के साथ नामांकन के लिए उप मंडल कार्यालय बल्लभगढ़ जाना था। लेकिन इस रास्ते पर जगह-जगह भाजपा के झंडे लगे हुए दिखाई दिए। ऐसे में शहर में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है।

नगर निगम की टीम भी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए रास्ते में लगे सभी भाजपा के पोस्टर-बैनर व झंडों को हटाना शुरू कर दिया। जहां भी होर्डिंग लगे हुए थे। कर्मचारियों ने उसे हटा दिया। बल्लभगढ़ सेक्टर 2 कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय से होते हुए मलेरना रोड कल्पना सिटी पार्क से अंबेडकर चौक होते हुए रोड शो के माध्यम से मूलचंद शर्मा अपना नामांकन इसी रास्ते से दाखिल जाने वाले थे। उनका रोड़ शो निकलने से पहले ही निगम कर्मचारियों ने रास्ते में लगे सभी झंडे व छोटे-छोटे होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया। जब इस बारे में होर्डिंग हटाते हुए निगम के कर्मचारियों से जानकारी ली गई, तो उन्होंने कहा उच्च अधिकारियों आदेश के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। जहां पर भी किसी पार्टी के झंडे या पोस्टर बैनर लगे है, उन सभी को हटाया जाएगा। चाहे वो किसी भी पार्टी का पोस्टर बैनर या झंडा क्यों ना हो। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top