Uttar Pradesh

केंद्रीय बजट पर जनसमर्थन जुटाने के लिए भाजपा ने की गोष्ठी

Budget meeting
Budget meeting
Budget meeting

हरदोई, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2024 को लेकर जनसमर्थन के लिए आयोजित कार्यक्रम में जनपद प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि बजट 2024 भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया है। यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। युवा, गरीब, किसान, महिला, पिछड़ा, एससी-एसटी को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का बजट है।

शंकर लाल ने कहा कि छोटे व्यापारियों की बात रखी गयी है। सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के व्यापारियों का भारत की प्रगति में विशेष योगदान रहा है। ऐसे में एमएसएमई में आने वाले व्यापारियों और कार्यरत लोगों की समस्याओं के निदान को बजट में विशेष योजनाओं के माध्यम से प्रावधान किया गया है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ग्रामीण सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालीस हज़ार करोड़ रुपए का विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बजट को भेदभावपूर्ण बताकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि विपक्ष रचनात्मक प्रतिक्रिया देने के जगह अपनी राजनैतिक हार की कुंठा को निकालने में लगा है। भाजपा के हर अच्छे कार्य को रोकना, टोकना, अटकाना और लटकाना चाहता है। देश और जनता द्वारा दिए जनादेश को बार बार अपमानित करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

हरदोई सांसद जय प्रकाश ने कहा कि देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए भाजपा सरकार संकलबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का यह बजट भारत की जनता के सपनों को साकार करने का बजट है। बजट में बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है, जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने में उपयोगी साबित होगा।

मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश को इस बजट में 2.44 लाख करोड़ रुपए की धनराशि मिली है। यह धनराशि प्रदेश के हर वर्ग के विकास में खर्च की जाएगी। मिश्रिख सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग स्थापित करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इसका कारण केंद्र और राज्य सरकार का समन्वय और बेहतर कानून व्यवस्था का वातावरण है।

व्यापारी पवन जैन ने बजट 2024 की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई इबारत लिख रहा है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने का बजट है। व्यापारियों के लिए इस बजट में विशेष ख्याल रखा गया है।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संचालन किया और संचालन महामंत्री अनुराग मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र, राम बहादुर सिंह, रामकिशोर गुप्ता, रामौतार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, सत्यम शुक्ल, सुशील अवस्थी, अविनाश मिश्र, अनुराधा मिश्र, व्यापारी नेता विमलेश दीक्षित, पवन जैन, कपिल मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top