
—10 दिवसीय जन जागरूकता अभियान में विभिन्न कार्यक्रम
वाराणसी,19 मई (Udaipur Kiran) । पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी को उत्सव के रुप में मनाने की भाजपा ने पूरी तैयारी की है। पार्टी दस दिवसीय जनजागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। सोमवार को केसरीपुर रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी त्रिशताब्दी उत्सव के रूप में मनाएगी। आज से तीन सौ वर्ष पूर्व एक चरवाहे के घर में पैदा हुई बेटी,दृढ़ इच्छाशक्ति की मिशाल ईश्वरीय शक्ति में अटूट आस्था रखने वाली वीरांगना वर्तमान पीढ़ी के लिए एक रोल माडल बने। इस विचारधारा के साथ भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण अभियान चलाकर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जीवनी एवं उनके कालखंड की उपलब्धियाें को आम जन तक पहुंचाने के लिए अभियान को अंतिम रुप दिया है । सभी कार्यकर्ता समर्पित होकर इस अभियान को सफल बनायेंगे। वार्ता में जिला संयोजक संजय सोनकर,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,जिला मीडिया प्रभारी निकेतन मिश्र,सह प्रभारी विनोद रस्तोगी भी मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के सकलपुर कपसेठी निवासी अक्षैधन यादव (पूर्व सैनिक ) अपने कुछ साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने अक्षैधन यादव को पार्टी का टोपी तथा पट्टा पहना कर सम्मानित किया।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
