Chhattisgarh

भाजपा ने लक्ष्मण झा काे प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी का  दायित्व सौंपा

laxaman jha

जगदलपुर, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा की बैठक रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में चार सदस्य टीम बनाई। संगठन सदस्यता महापर्व अभियान के लिए बस्तर संभाग से लक्ष्मण झा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख को जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्मण झा को सदस्यता महाअभियान में प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण झा को प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी की जिम्मेदारी दिये जाने पर बस्तर के समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

लक्ष्मण झा ने बताया युवा मोर्चा का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी से युवाओं को एवं नव मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास रहेगा। इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के सदस्य कॉलेज कैंपस, खेल मैदान, कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी, जिम में प्रदेश भर के सभी युवाओं के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना एवं ज्यादा से ज्यादा युवाओं से संपर्क कर युवा मोर्चा द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों, भूमिका को उनके बीच में रखने का कार्य करेगा एवं राष्ट्र हित में युवाओं की भूमिका क्या होनी चाहिए इससे भी युवाओं को अवगत कराएगा।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top