Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किए हैंः रणवीर सिंह रावत

भोपाल, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 प्रति क्विंटल करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। किसानों के हित में सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने का भाजपा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने बुधवार काे अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकार हमेशा किसानों के हित में कार्य किए हैं। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 4892 करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार प्रदेश के सोयाबीन के किसानों की चिंता का निराकरण करते हुए समर्थन मूल्य के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।

किसानों की दशा और दिशा में आएगा परिवर्तन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने का मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा। इस निर्णय से सोयाबीन किसानों की दशा और दिशा में बड़ा परिवर्तन आएगा। किसानों की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी। भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के किसानों का 2 लाख रूपए तक का कृषि ऋण माफ करने का झांसा देकर सत्ता में आई, लेकिन एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया। करीब 15 महीने से अधिक समय तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी ने किसानों के हित में एक भी निर्णय नहीं लिया, जबकि भाजपा सरकार मप्र के किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top