Uttrakhand

सांसद कंगना रनौत पर कार्रवाई करे भाजपा सरकार: विकास त्यागी

विकास त्यागी

हरिद्वार, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । किसान आंदोलन पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कड़ा विरोध जताया है।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से साबित होता है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। यह सरकार किसान विरोधी है। आम बजट में भी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। किसानों को अपमानित करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन पर दिए गए बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था।

विकास त्यागी ने कहा कि एक ओर पश्चिम बंगाल में बेटी के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर केंद्र सरकार द्वारा आज तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया, दूसरी ओर भाजपा सांसद सरेआम किसानों को अपमानित करने का कार्य कर रही हैं। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि कंगना रनौत को नैतिकता के आधार पर सांसद पद से इस्तीफा देना चाहिए और देश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / दधिबल यादव

Most Popular

To Top