Uttar Pradesh

भाजपा सरकार बदले की भावना से ईडी के जरिए कांग्रेस नेताओं को बना रही निशाना : प्रमोद कुमार सिंह

कांग्रेसी नेता सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन देते हुए

जौनपुर,16 अप्रैल (Udaipur Kiran) । शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु काे संबाेधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। पार्टी नेता प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में साैंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।

इसमें कहा गया कि नेहरू गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। इस परिवार ने अपनी संपत्तियां देश को समर्पित की हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण न्याैछावर कर दिए।

कांग्रेस का कहना है कि यूपीए की नेता सोनिया गांधी विश्व की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला नेता हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी जनता के बीच माेहब्बत का पैगाम लेकर जाते हैं। केंद्र सरकार बदले की भावना से ईडी के जरिए इन दोनों नेताओं को निशाना बना रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के दायर आरोप पत्र वापस लिए जाए। उनका कहना है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से परेशान कर रही है।

————————-

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top