Chhattisgarh

गौ तस्करी रोकने में भाजपा सरकार नाकाम : कांग्रेस

कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा।

रायपुर, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने बुधवार काे भाजपा की प्रदेश सरकार पर गौ हत्यारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नाक के नीचे राजधानी रायपुर में गौसेवकों गौ मांस का पकड़ा जाना पूरे प्रशासनिक फेलियर का प्रमाण है। सरकार अपनी असफलता छुपाने सजा बढ़ाने को प्रचारित कर रही है, जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है गौ तस्करी की घटनाएं बढ़ गई है। फरवरी 2024 में कुम्हारी, सरोना के पास 120 गायों से भरे कंटेनर गौसेवकों ने पकड़ा था, जिसमें 13 गायों की मौत हो चुकी थी। हाईवे में फर्जी नंबर प्लेट लगा कंटेनर सरपट दौड़े, यह बिना सरकारी संरक्षण के संभव नहीं। आरंग में हाल ही में महानदी पुल पर गौ तस्करी के आरोप में लिंचिंग में तीन लोगों की हत्या हुई और अब राजधानी रायपुर के गुढियारी में गौ मांस पकड़े जाने की घटना, भाजपा की संवेदनहीनता, अकर्मण्यता, गौ तस्करों और गौ हत्यारे को मिलने वाले संरक्षण का प्रमाण है।

सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गौ सरंक्षण के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा बनाई गई महत्वपूर्ण गोठान योजना को भाजपा की सरकार बनने के बाद दुर्भावना पूर्वक बंद कर दिया गया, गौ अभ्यारण का कुछ अता-पता नहीं। गोवंशी पशु सड़कों पर भटकने मजबूर हैं, प्रदेश के किसान खुली चराई से परेशान हैं, रोका छेका का कार्यक्रम कहीं पर भी नहीं चल रहा है।राहगीर भी सड़कों पर बैठे मवेशियों के चलते दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।गोवंश भी सड़कों पर बे मौत मरने मजबूर है। लेकिन साय सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल नए कानून का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियां से भाग रही है। राजधानी रायुपर के गुढ़ियारी में गौ हत्या का मामला साय सरकार पर लगा कलंक है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top