Uttar Pradesh

भाजपा ने पार्टी के सदस्यता अभियान को दिया धार, महिलाओं को बनाया सदस्य

भाजपा का सदस्यता अभियान: फोटो बच्चा गुप्ता

—क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान

वाराणसी,08 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को धार देने के लिए पदाधिकारी कैंप लगा रहे है। रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सभा रमना के पंचायत भवन में सदस्यता कैम्प लगाकर बड़ी संख्या में महिलाओं को भी सदस्य बनाया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मोबाइल नं 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया। इस अवसर पर दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश को मज़बूत बनाना और प्रत्येक देशवासी के जीवन में खुशहाली लाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है।

पटेल ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और सर्व समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है।

पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित नौजवान युवक, युवतियों को ऑन लाइन सदस्य बनाने की विधि को भी विस्तार से बताया। कैंप में पार्टी के पदाधिकारी सुरेश सिंह, अमित पटेल, गीता गौंड, अरविंद सिंह, विकास पटेल, नवरतन राठी आदि की भी मौजूदगी रही।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top