
जबलपुर, 04 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा 06 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
जिला अध्यक्ष ने कहा, आप सभी को विदित है कि आगामी 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस है। वर्ष 1980 में स्थापित हुई भारतीय जनता पार्टी एक छोटे से राजनैतिक दल के रूप में कार्य प्रारंभ करते हुए आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के दिवस का कार्यक्रम पार्टी के कार्यकर्ता बड़े जोश उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। यह हमारे संगठन के 06 प्रमुख पर्व में से एक प्रमुख पर्व है।
सोनकर ने बताया इस बार भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने तय किया है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर और महानगर के सभी 967 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराएंगे और उसके साथ सेल्फी लेकर ‘हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत’ पर पोस्ट करेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 07 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बस्ती चलो अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस बस्ती चलो अभियान में भारतीय जनता पार्टी के हमारे मंडल स्तर से लेकर से ऊपर के सभी पदाधिकारी हमारे जनप्रतिनिधि, सांसद विधायक, मंत्री, महापौर, निगम अध्यक्ष के साथ पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ जन, पूर्व जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ के साथ चिन्हित बस्तीयों में जायेंगे और 03 दिनों तक प्रतिदिन 8-8 घंटे समय बस्ती में रहकर संगठन द्वारा दिए कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाएगा।पत्रकार वार्ता में महामंत्री पंकज दुबे, सोनू बचवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, सह प्रभारी रवि शर्मा उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक
