Chhattisgarh

कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित

निष्काशित लेटर
नूतन सिंह ठाकुर

कोरबा, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नूतन सिंह ठाकुर ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

इस मामले में हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक नियम के तहत चलती है और पार्टी संगठन के निर्देश पर ही कार्यकर्ता काम करते हैं। नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह भाजपा का था, हूं और रहूंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि नूतन सिंह ठाकुर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top