Maharashtra

नालासोपारा में भाजपा ने किया मुफ्त छतरी वितरण

छतरी वितरण के दौरान महिलाएं।

मुंबई, 23 जुलाई, (Udaipur Kiran) । नालासोपारा पूर्व के भक्ति धाम स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में शक्ति जनहित मंच के संस्थापक-अध्यक्ष व भाजपा वसई-विरार उपाध्यक्ष एड. गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजू) और शक्ति जनहित महिला मंडल की अध्यक्ष हेमा सिंह ने भाजपा के पदाधिकारियों और सहयोगियों के साथ मिलकर मुफ्त छतरी वितरण किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने इसका लाभ उठाया।

भाजपा नेता एड. श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के दौरान शक्ति जनहित मंच के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में छतरी वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा। संस्था की ओर से समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक, धार्मिक और जरूरतमंदों के मदद से जुड़े कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने से सुकून मिलता है। उन्होंने नागरिकों से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर लाभ उठाने का आह्वान किया।

छतरी वितरण कार्यक्रम के अवसर पर शक्ति जनहित महिला मंडल अध्यक्ष हेमा सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा, जानकी यादव, सोनी पाठक, राधा सिंह, गीता कनोजिया, रेखा श्रीवास्तव, भाजपा जिला सचिव रामवृक्ष यादव, नागेंद्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा, नितेश मोरे, विलास कदम, दीपक मिश्रा, लेमन गुप्ता, राजीव शर्मा, संजय मिश्रा, जोगेन्द्र शर्मा, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / कुमार यादव

Most Popular

To Top