Uttar Pradesh

भाजपा ने नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य चुनाव के प्रत्याशी घोषित किए

प्रयागराज, 01 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन कार्यालय में दाे जून को होने वाले नगर निगम प्रयागराज कार्यकारिणी समिति के सदस्य के चुनाव के लिए कोर कमेटी की बैठक की गई। जिसमें महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नगर निगम प्रयागराज के कार्यकारिणी समिति सदस्य के चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किये।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के अनुसार प्रत्याशियों में राजू शुक्ला, रूद्र सेन जायसवाल, संजय कुमार पासी, रिया केसरवानी एवं शिवनारायण यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भाजपा पार्षद दल की सचेतक किरन जायसवाल ने पार्टी के सभी पार्षदों को संगठनात्मक जिम्मेदारी दी है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा एवं रवि केसरवानी को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगाया गया है तथा सहयोग के लिए पूर्व पार्षद आनंद सोनकर को नामित किया गया है। सभी घोषित प्रत्याशियों को महापौर गणेश केसरवानी, देवेश सिंह, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, डॉ शैलेश पांडे, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, विवेक मिश्रा, गिरजेश मिश्रा, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव एवं पार्टी के सभी पार्षद एवं पदाधिकारियों ने जीत की अग्रिम बधाई दी।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top