West Bengal

जहरीले धुएं से वार्ड की जनता को बचाने के लिए भाजपा पार्षद ने किया भूख हड़ताल

जहरीले धुएं से वार्ड की जनता को बचाने के लिए भाजपा पार्षद ने किया भूख हड़ताल

हुगली, 09 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । हुगली जिले की औद्योगिक उपगनरी रिषड़ा में मैत्री पथ के नजदीक जलने वाले कूड़े से निकलने वाले जहरीले धुएं से अपने वार्ड की जनता को बचाने के लिए रिषड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के पार्षद मनोज सिंह ने रविवार को रिषड़ा थाने के सामने मंच बनाकर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक भूख हड़ताल किया। इस दौरान मनोज सिंह के साथ प्रदेश भाजपा नेता कृष्णा भट्टाचार्य, वार्ड संख्या 11 की पार्षद शशि सिंह, स्थानीय आरटीआई कार्यकर्ता रामदेव प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनोज सिंह ने बताया मामले को बार-बार स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में लाने के बावजूद रिषड़ा के मैत्री पथ के पास कूड़ा जलना बंद नहीं हुआ है। कूड़े के ढेर से उठने वाले इस जहरीले धुएं से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित रिषड़ा थाने के अधिकारी और जवान भी परेशान हैं लेकिन वे भी इस मामले में लाचार दिख रहे हैं। रिषड़ा में अक्सर रात के समय उठने वाले इस धुएं के कारण रिषड़ा रेलवे स्टेशन से होकर यात्रा करने वाले हजारों लोगों को रोज परेशानी होती है। रिषड़ा नगरपालिका के कई वार्डों के लोगों के सांसों में जहर घोल रहे इस धुएं से वार्ड संख्या 10 सबसे ज्यादा प्रभावित है। यदि प्रशासन ने कारवाई नहीं की तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में रिषड़ा नगरपालिका या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top