West Bengal

सड़क दुर्घटना में भाजपा पार्षद घायल

सड़क दुर्घटना में भाजपा पार्षद घायल

हुगली, 24 मई (Udaipur Kiran) । रिषड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के पार्षद और भाजपा नेता मनोज सिंह शुक्रवार देर रात रिषड़ा के संध्या बाजार इलाके में हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात अपने घर लौटते समय संध्या बाजार मोड़ पर मनोज सिंह की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में मनोज सिंह के साथ शंभू साव नामक एक भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गए। मनोज सिंह और शंभू साव के सिर में गंभीर चोट आई है। मनोज सिंह को श्रीरामपुर के केयर कंसर्न अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शंभू साव को हिन्दमोटर के रियलाइफ नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भाजपा पार्षद को सिर में चोट लगने के बाद उल्टी भी हुई। इस कारण स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। शनिवार को डाक्टरों की निगरानी में मनोज सिंह का परीक्षण चल रहा है। मनोज सिंह के घायल होने की खबर फैलते ही शनिवार को अस्पताल में उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। भाजपा के कई बड़े नेता मनोज सिंह से मिलने पहुंचे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top