
सिरसा, 27 जुलाई। लोक सभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा ने अपने संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एक सूची जारी की है जिसमें सिरसा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। लिस्ट के अनुसार सिरसा में नताशा सिहाग के स्थान पर शीशपाल कम्बोज को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष से हटाकर प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है।
लोकसभा मीडिया प्रभारी कपिल सोनी एडवोकेट ने शीशपाल कम्बोज को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। सोनी ने कहा कि शीशपाल कम्बोज भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और रानियां विधानसभा से उम्मीदवार भी रह चुके हैं व मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि शीशपाल कम्बोज ने जिस प्रकार पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम किया है, हाईकमान ने उसी मेहनत का फल दिया है और वो भी सही समय पर दिया।
(Udaipur Kiran)
(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर / SANJEEV SHARMA
