West Bengal

भाजपा ने मनाया लोकतंत्र हत्या दिवस

भाजपा ने मनाया लोकतंत्र हत्या दिवस

हुगली, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । एक तरफ तृणमूल कांग्रेस जहां कोलकाता में 21 जुलाई को शहीद दिवस मना रही थी, तो वही दूसरी तरफ इस दिन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में लोकतंत्र हत्या दिवस मनाया।

इसी क्रम में रविवार अपराह्न हुगली सांगठनिक जिले के भाजपा और शाखा संगठनों के कार्यकर्ता चुंचुड़ा के घड़ी मोड़ पर इकट्ठा हुए और तकरीबन आधे घंटे तक राज्य सरकार के निरंकुश नीति के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन बन्द किया।

भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। भाजपा के इस कार्यक्रम में हुगली सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष तुषार मजूमदार, महासचिव सुरेश साव, भाजयुमो अध्यक्ष राजीव घरामी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय / गंगा राम

Most Popular

To Top