Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव मे भाजपा उम्मीदवार पार्वती  विजयी

ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव मे भाजपा उम्मीदवार पार्वती  विजयी

सुल्तानपुर, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा समर्थित उम्मीदवार पार्वती देवी धनपतगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए 42 वोट पाकर जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह काे 39 वोट से संतोष करना पड़ा।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन का आवाहन किया था।

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को तहसीलदार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जीत का प्रमाण पत्र दिया। भद्र परिवार का गढ़ कहे जाने वाले इस ब्लाक मे भाजपा की जीत बड़ी जीत मानी जा रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यध डॉक्टर आर ए वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top