Uttrakhand

भाजपा बूथ समिति की बैठक आयोजित

बूथ समिति की बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

नैनीताल, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा नगर मंडल नैनीताल की ओर से रविवार को नगर के मल्लीताल बाजार में बूथ संख्या 86 और 87 पर सदस्यता अभियान-संगठन पर्व के तहत बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में सदस्यता प्रमुख संयोजक के रूप में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत ने अभियान की जानकारी दी।

सदस्यता अभियान के संयोजक मोहित साह, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट व अरविंद पडियार ने सदस्यता अभियान में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

बैठक में बूथ अध्यक्ष भारती कैड़ा, तुसी अनित साह, हंसी बिष्ट, भगवत रावत, शैलेश बिष्ट, अरुण कुमार, अशोक तिवारी, युवराज सिंह, कुणाल बेदी, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, प्रेमा अधिकारी,दीपिका बिनवाल, ज्योति ढौंडियाल, हरीश शर्मा, पंकज साह, भावेश पंत, संजय कुमार, रितुल कुमार, संतोष कुमार व चंदर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top