HEADLINES

भाजपा एकात्म मानववाद में विश्वास करती हैः कुरियन

BJP believes in integral humanism- Kurien

मिजोरम में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा- विरोधी राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा को ईसाई विरोधी बताते हैं

आइजोल, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा, भाजपा एकात्म मानवतावाद में विश्वास करती है, विरोधी राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा को ईसाई विरोधी कहते हैं।

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन आज मिजोरम का दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने राज्य की राजधानी आइजोल में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी समुदायों को एक समान मानते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत देश के हर क्षेत्र के उत्थान में पार्टी की मदद के लिए अथक प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री कुरियन ने भारत का विकास चाहने वालों को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया।

पार्टी मीटिंग में जॉर्ज कुरियन ने कहा, ‘मैं ईसाई हूं। यीशु मसीह का एक वफादार अनुयायी। मैं ईश्वर की प्रार्थनाओं में दृढ़ता से विश्वास करता हूं। हम सभी को अपने राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते रहना चाहिए।’

मंत्री ने कहा, वो केरल के एक गांव के लड़के हैं। उस गांव की 95 फीसदी आबादी ईसाई है। ईसाई होने के बावजूद वह 1980 में मानवतावादी भाजपा में शामिल हो गये। हालांकि उनके गांव में किसी ने भी भाजपा में शामिल होने पर आपत्ति नहीं जताई, लेकिन गांव के अधिकांश लोगों का कहना था कि भाजपा एक ईसाई विरोधी पार्टी है।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जॉर्ज कुरियन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं लागू की गई है और की जा रही हैं। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम’ (पीएमजेवीके) के बारे में कहा, इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के कारण पिछले तीन वर्षों में सुअर पालकों के नुकसान के संबंध में पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अफ्रीकी स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए एक टीका विकसित करने के लिए शोध चल रहा है। राज्य प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

समाप्त

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top