
देहरादून, 28 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनपद पौड़ी और रानीखेत जिलों में संगठनात्मक मजबूती के लिए दो कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर दीप भगत को रानीखेत और कमल किशोर रावत को पौड़ी का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति वर्तमान जिलाध्यक्षों की चुनावी व्यस्तताओं के कारण की गई है। पौड़ी की वर्तमान जिलाध्यक्ष सुषमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं, जबकि रानीखेत की जिलाध्यक्ष लीला विष्ट भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद से पार्टी उम्मीदवार हैं। संगठन कार्य प्रभावित न हो, इसलिए इन पदों पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
