Uttrakhand

भाजपा ने नैनीताल मंडल के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा

नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारी

नैनीताल, 20 मई (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की नैनीताल मण्डल इकाई के नये पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी गयी है। यह घोषणा जिला प्रभारी राजेश कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के उपरांत मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की की ओर से की गई है।

घोषणा के अनुसार मण्डल उपाध्यक्षों में विक्रम राठौर, मोहित साह, निखिल बिष्ट तथा ज्योति ढूँढ़ियाल को शामिल किया गया है। वहीं आशीष बजाज व हरीश राणा को मण्डल महामंत्री बनाया गया है, जबकि मण्डल मंत्रियों में विकास जोशी, प्रमोद आर्या, काजल आर्या व आशा आर्या के नाम सम्मिलित हैं। इसी प्रकार मनोज पंत को मण्डल कोषाध्यक्ष, भारत मेहरा को मण्डल कार्यालय मंत्री, आयुष भण्डारी को मण्डल मीडिया संयोजक, कमल जोशी को मण्डल आईटी संयोजक तथा प्रखर रावत को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

वहीं घोषित कार्यसमिति सदस्यों में तेज सिंह नेगी, प्रशांत सिंह, विमल, हंसा रावत, सुमन दफौटी, चंदर प्रकाश सिंह, दीपक भारती, रमा बिष्ट, फैजान पाशा, हरीश विश्वकर्मा, उमेश बिनवाल, मनोहर कार्की, बबीता आर्या, पंकज राठौर, भुवन जोशी, रोहित जोशी, कैलाश बिष्ट, शिवशंकर मजूमदार, उमेश गढ़िया, प्रकाश चंद्र, भारती कैडा, पदम सिंह, रमाकांत, ऋतिक कुमार, विकास जायसवाल, माया बिष्ट, रेनू पंत, कमर खान, सुभाष कुमार व बहादुर रौतेला के नाम शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top