
फारबिसगंज/अररिया, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) ।अररिया भारतीय जनता पार्टी ने जिले में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।गुरुवार की देर शाम जिलेभर के मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी की संस्तुति पर जिला चुनाव अधिकारी ने जिलेभर के मंडल अध्यक्ष के नामों पर अपनी मोहर लगा दी। जिला महामंत्री ने प्रेस रिलीज जारी कर नामों की घोषणा की है।
सूची आने के बाद कहीं जश्न का माहौल है तो कहीं मायूसी छाई हुई है। सबसे महत्वपूर्ण फारबिसगंज मण्डल अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र प्रसाद ने बाजी मारी है। इसके अलावा जिला मुख्यालय अररिया नगर से संजय कुमार अकेला, नरपतगंज ग्रामीण से विनय कुमार सिंह, ख्वासपुर से मृत्युंजय कुमार झा, बथनाहा से वीरेंद्र कुमार राय, जोगबनी नगर से कन्हैया साह,हरिपुर से विक्रम पासवान , रेणुगांव से मनोज मेहता को मनोनीत किया गया है
—————
(Udaipur Kiran) / Prince Kumar
