Uttrakhand

आतंकी हमले के विराेध में भाजपा व कांग्रेस ने फूंका पुतला

पौड़ी में पहलगाम  घटना के बाद भाजपा व कांग्रेस ने फूंका पुतला जताया आक्रोश

पौड़ी गढ़वाल, 24 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा व कांग्रेस ने प्रदर्शन कर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान दोनों दलों के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

बुधवार को भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमलकिशोर रावत ने कहा कि हमले के दोषी आतंकियों को करारा जवाब दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, मंडल अध्यक्ष पौड़ी नगर शैलेंद्र नौटियाल, मंडल अध्यक्ष अगरोड़ा संतोष चंदोला, मंडल अध्यक्ष पौड़ी ग्रामीण संतोषी रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष पौड़ी नगर क्रांति किशोर नेगी, नीलम ध्यानी जुयाल आदि शामिल रहे। वहीं, कांग्रेस ने भी हमले के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि इस हमले से पूरा देश आक्रोशित है। कहा कि पुलवामा हमले के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा हमला है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, नगर उपाध्यक्ष यशोदा नेगी, अंकित सुंदरियाल, वीरेंद्र रावत, उपेंद्र रावत, गणेश थपलियाल, अनिल कुमार, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top