HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 14 अप्रैल: संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का जन्म

डॉ. भीमराव आंबेडकर

भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महू में हुआ था। वह अपने 14 भाइयों में सबसे छोटे थे। दलित परिवार में जन्म होने की वजह से बचपन से ही उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा। हालात यह थे कि उन्हें स्कूल में सबसे आखिरी पंक्ति में बैठना पड़ता था। उनके जन्म दिवस को समूचे भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. आंबेडकर ने जीवन भर समानता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने दलितों को सामाजिक बराबरी का दर्जा दिलाने के साथ कई दूसरे अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए। 06 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया। मरणोपरांत 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अन्य प्रमुख घटनाएंः

1434: फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।

1659: औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।

1809: नेपोलियन ने बावरिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को हराया।

1814: नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।

1865: अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के फार्ड थिएटर में गोली मारी गई। अगले दिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

1900: पेरिस की विश्व प्रर्दशनी खुली।

1912: ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1981: पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।

1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

1995: इंडिया चौथी बार एशिया कप क्रिकेट का चैंपियन बना।

2000: रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच स्टार्ट-2 परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।

2004: अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम नहीं बनने देने की घोषणा की।

2005: भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने की घोषणा।

2006: चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ।

2008: भारत के कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरूआत।

2014: इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाईजीरिया में चिबोक के एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों अपहरण किया।

जन्म

1940: कवि व साहित्यकार अवतार एनगिल।

1922: प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार व सरोद वादक अली अकबर खां।

1907: स्वाधीनता सेनानी पूरनचन्द जोशी।

निधन

1859: धनी व्यापारी और दानवीर जमशेदजी जीजाभाई।

1962: भारत रत्न से सम्मानित सुप्रसिद्ध अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया।

1963: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन।

—————

(Udaipur Kiran) / CP Singh

Most Popular

To Top