
दुमका, 3 जनवरी (Udaipur Kiran) । जिला के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया पथ पर विजयपुर के पास घटी। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर से खलासी गिर कर घायल हो गया। इसमें ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया। इलाज के लिए गंभीर अवस्था में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमजोला गांव निवासी सुकोल मरांडी है।
दूसरी घटना जामा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर लगला गांव के पास घटी। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां बाइक सवार जिले के जामा थाना क्षेत्र के गजड़ा गांव निवासी रॉकी ततवा की मौत हो गई। जबकि घायल बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए देवघर ले गए।
दोनों शव को नगर थाना पुलिस पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
