HimachalPradesh

25 सितंबर को भाजपा प्रदेश में 2 लाख सदस्य बनाएगी : बिहारी

शिमला, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 5 लाख 7 हजार 525 पहुंच गया है। यह सदयता अभियान की दृष्टि से बहुत ही मजबूत आंकड़ा है, प्रदेश में लगातार जनता का समर्थन भाजपा को सदस्यता अभियान के माध्यम से मिल रहा है।

उन्होंने कहा की सुल्हा विधान सभा क्षेत्र में 24368 और गगरेट में 22189 प्राथमिक सदस्य बना लिए गए है। यह दोनो विधानसभा क्षेत्र उत्तम कार्य कर रही है।

बिहारी लाल ने भाजपा की आगामी योजना का हवाला देते हुए कहा कि 25 सितंबर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक ही दिन में भाजपा पूरे प्रदेश में 2 लाख प्राथमिक सदस्य बनाएगी। इसी के साथ भाजपा का सदस्यता आंकड़ा 25 सितंबर को 8 लाख हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भाजपा के 7 मोर्चे, 18 प्रकोष्ठ , भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल के मूल संगठन को बलशाली बनाते हुए सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करेगा। यह चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें युवा, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, ओबीसी मोर्चा पूरी ताकत लगाते हुए 8 लाख सदस्य बनाएंगे। इसी के साथ भाजपा का प्रदेश सदस्यता महा अभियान का 16 लाख का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा किभाजपा सामाजिक समरसता के मूल मंत्र पर काम करती है। भारत रत्न अटल जी की भाजपा सरकार में ही लोकसभा का पहला दलित अध्यक्ष बनाया गया। आज भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई हैं, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं और 5 मंत्री आदिवासी भाई हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 4 करोड़ घरों में 1 करोड़ 77 लाख घर दलित और आदिवासी भाइयों को मिले हैं। आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के सबसे अधिक लाभार्थी दलित भाई-बहन ही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top