HEADLINES

हिन्दुस्थान समाचार के भाषाई कला संगम 2024 में शामिल होंगे बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा

आमंत्रण

-भाषाई कला क्षेत्र के लोककला,शास्त्रीय और जनजातीय क्षेत्र के 21 विशिष्ट जनों का सम्मान होगा

वाराणसी,10 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रतिवर्ष की भांति मातृभाषा ‘हिन्दी दिवस’ पर 14 सितंबर को देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में बहुभाषी न्यूज एजेंसी (Udaipur Kiran) के तत्वावधान में ‘भाषाई कला संगम’ का आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम के त्र्यंबकेश्वर सभागार में किया गया है। कला संगम में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

अपरान्ह ढाईई बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में श्री आनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन मथुरा के संत सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज की खास मौजूदगी रहेगी। अन्य विशिष्ट वक्ताओं में आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय कुमार, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी शामिल हैं। लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार एवं साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चंद्र के ध्येय वाक्य ,’निज भाषा उन्नति अहै,सब उन्नति को मूल ‘ को समर्पित इस कार्यक्रम में ‘पंच प्रण : भारतीय भाषाएं,संस्कृति और समृद्ध भारत ‘विषयक सेमिनार भी होगा। इस अवसर पर विभिन्न भारतीय भाषाई क्षेत्र के लोककला,शास्त्रीय और जनजातीय क्षेत्र के 21 विशिष्ट जनों का सम्मान होगा। इस दौरान (Udaipur Kiran) समूह की दो पत्रिकाओं युगवार्ता (पाक्षिक) तथा नवोत्थान (मासिक)का ‘भारतीय कला क्षेत्र’ पर केन्द्रित विशेष अंक का लोकार्पण भी होगा।

इन विशिष्ट जनों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में राजा मानसिंह,तोमर एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रो.पं. साहित्य कुमार नाहर,राजस्थान के पारम्परिक लोक कलाकार दयाराम भांड,लोक कलाकार गुजरात नितिन बाबूभाई दवे,वायलिन वादक महाराष्ट्र पंडित अतुल कुमार उपाध्ये,कथक कलाकार पंजाब विदुषी शोभा कोसर,ओडिशी नृत्यांगना दिल्ली विदुषी कविता द्विवेदी, कथक नृत्यांगना हरियाणा नयनिका घोष,चित्रकार छत्तीसगढ़ गौरण पाटिल,शास्त्रीय गायक ठुमरी एवं भजन बेंगलुरु कर्नाटक ईमानदास,शास्त्रीय गायक आंध्र प्रदेश मल्लादी श्रीराम प्रसाद एवं मल्लादी रवि कुमार,भारतीय शास्त्रीय स्लाइड गिटारवादक तमिलनाडु डॉ कमलाशंकर,बांसुरी वादक केरल चित्तुर के पतंजलि,तबला वादक पश्चिम बंगाल पंडित समर शाहा,शास्त्रीय नृत्य (सत्तिया)कलाकार असम रंजुमोनी सैकिया, लोकनृत्य मणिपुर राजकुमारी सनाहनबी देवी,तबला वादक त्रिपुरा जाहर बनर्जी,ओडिशी नृत्य ओडिशा प्रभुतोष पांडा,शास्त्रीय गायक ,बिहार पंडित उदय कुमार मलिक,लोक गायिका मधुबनी बिहार सुश्री मैथिली ठाकुर,भगत सिंधी गायक ज्योति खत्री,शास्त्रीय घ्रुपद संगीत कानपुर पंडित आयुष द्विवेदी,वरिष्ठ चित्रकार उत्तर प्रदेश डॉ. देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी,वरिष्ठ चित्रकार उत्तर प्रदेश डॉ सुनील विश्वकर्मा, सहायक संपादक युगवार्ता दिल्ली बद्रीनाथ वर्मा, पूर्व समाचार समन्वयक (Udaipur Kiran) उत्तर प्रदेश पदुम नारायण द्विवेदी को भाषाई कला सम्मान से नवाजा जाएगा।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top