
देहरादून, 26 दिसंबर (Udaipur Kiran) । निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को पार्टी में शामिल किया है। पार्टी मुख्यालय पर गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रहीं आशा उपाध्याय, कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल भी शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में औपचारिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा में लगातार लोगों का आना प्रदेश में बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है और निकाय चुनाव में पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने 2025 के पहले माह में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि भाजपा पिछली सभी जीत के रिकॉर्डों को तोड़ सके।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पौड़ी प्रभारी विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत आदि मौजूद थे।
(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण
