
गुवाहाटी, 17 फरवरी (Udaipur Kiran) । हार का इतिहास बनाने वाले असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के बयानों से भाजपा का सिर चकराने वाला नहीं है। असम प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रुपम गोस्वामी ने आज कुछ इस तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा। गोस्वामी ने कहा किकांग्रेस नेता गौरव गोगोई मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सके।
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा और सांसद गौरव गोगोई की संयुक्त संवाददाता सम्मेलन पर उठे आराेपाें पर साेमवार काे भाजपा प्रवक्ता गोस्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। गाेस्वामी ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ जो आरोप लगाये गये हैं, उसमें एक का भी वे उत्तर नहीं दे सके।
प्रवक्ता गोस्वामी ने दोहराया कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ संबंधों को लेकर लगाए गये आरोपों के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा और सांसद गौरव गोगोई ने काेई उत्तर नहीं दिया। इसके स्थान पर वे मुख्यमंत्री पर राजनीतिक हमले करते हुए देखे गये। उन्हाेंने कहा कि दो कांग्रेस नेताओं के उत्तर से पलायनवादी मानसिकता के चलते सांसद और उनकी पत्नी के पाकिस्तानी संबेध को लेकर संदेह और अधिक गहरा हो गया है।प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को जल्द ही राज्य में भाजपा सरकार की आलोचना करने का समय मिलेगा, लेकिन पहले एक स्पष्ट उत्तर दें क्योंकि लोग पाकिस्तानी अधिकारियों के संबंध के बारे में जानना चाहते हैं। यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा मामले से जुड़ा है। गोस्वामी ने कहा कि शादी के छह साल बाद भी सांसद की पत्नी केवल गौरव गोगोई से प्यार करती है, लेकिन वे भारतीय नागरिकता लेकर खुद को एक भारतीय और असमिया के रूप में पहचानना नहीं चाहती।
उन्हाेंने कहा कि इस पूरे मुद्दे से बचने की कोशिश कर सांसद गाेगाेई पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर संदेह के घेरे में धंसते जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता सामने आई है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस तरह के बयान दे चुके हैं।
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
