Madhya Pradesh

भोपालः राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में शनिवार से पर्यटक देख सकेंगे एशियाटिक सिंह

वन विहार में एशियाटिक सिंह

भोपाल, 14 फरवरी (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय उद्यान वन विहार- जू में शनिवार, 15 फरवरी से पर्यटक एशियाटिक सिंह (गिर के शेरों) को देख सकेंगे। दरअसल, वन्य-प्राणी आदान-प्रदान योजना के तहत दो एशियाटिक सिंहों को गत 21 दिसम्बर को शक्करबाग जूनागढ़ गुजरात से लाया गया था, जिन्हें यहां क्वारेन्टाइन बाड़े से वन्य चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था।

वन विहार की संचालक मीना अवधेश कुमार शिव कुमार ने शुक्रवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि जूनागढ़ गुजरात से लाए गये एशियाटिक सिंहों को पर्यटकों के प्रदर्शन के लिये क्वारेन्टाइन बाड़े से 15 फरवरी को सुबह छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों एशियाटिक सिंहों में एक नर जूना एवं एक मादा गिरी है। इन दोनों सिंहों को बाड़े में क्वारेन्टाइन कर रखा गया था और इसकी सतत निगरानी की जा रही थी। वर्तमान में दोनों सिंह पूर्णत: स्वस्थ हैं।

वन विहार का प्रवेश द्वार क्रमांक-एक 17 से 20 फरवरी तक बंद रहेगा

भोपाल बोट क्लब में 24वीं अखिल भारतीय वॉटर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024-25 प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान राष्ट्रीय उद्यान वन विहार के भोपाल बोट क्लब स्थित प्रवेश द्वार क्रमांक-1 में दो पहिया, चार पहिया और 6 पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। गेट क्रमांक-1 से पैदल पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

वन विहार संचालक मीना अवधेश कुमार शिव कुमार ने बताया कि उक्त अवधि में पर्यटकों के वन विहार में भ्रमण के लिये सैर-सपाटा पार्क स्थित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 खुला रहेगा। इस द्वार से दो पहिया, 4 पहिया और 6 पहिया वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा। पर्यटक प्रवेश द्वार क्रमांक-2 से ही वन विहार में आना-जाना कर सकेंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top