RAJASTHAN

सावन में कई राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

सावन में कई राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

जयपुर , 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । सावन का महीना जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भगवान शिव की उपासना का विशेष लाभ मिलता है और हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। आषाढ़ माह के खत्म होने के बाद सावन महीने की शुरुआत होती है। सावन में पूजा-पाठ और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्य पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस बार सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इसमें कई तरह के दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। सावन माह में कुछ राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है।

सावन माह में दुर्लभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस तरह से सावन के महीना पूरे 29 दिनों का होगा। इसके अलावा इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है, दरअसल इस बार सावन महीने की शुरुआत पहले सोमवार से हो रही है और समापन भी सावन के सोमवार पर होगी। 29 दिनों के सावन के महीने में कुल पांच सोमवार आएंगे। इसके अलावा सावन के महीने में ग्रहों, नक्षत्रों और योगों का कई तरह का शुभ संयोग भी बनने वाला है। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। सावन माह में ग्रहों के संयोग से शक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम, गजकेसरी, कुबेर और शश जैसे राजयोगों का निर्माण होगा।

सावन माह इन राशियों के लिए विशेष शुभ

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस पूरे माह में आपके ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। आपके जो काम काफी दिनों से अटके हुए उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से तरक्की और धन अर्जित के कई मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे मौके हासिल होंगे। व्यापार में पूरे महीने अच्छा मुनाफा होता दिखाई पड़ रहा है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के लोगों के लिए इस बार सावन महीना बहुत ही खास रहेगा। आपके जीवन में इस माह खुशियां ही खुशियां आएंगी। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में आप अच्छा लाभ और ऊंचाइयों को हासिल करने में कामयाब होंगे। इस माह भगवान शिव की विशेष कृपा आपको मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। व्यापार में अच्छे मुनाफे का योग बन रहा है।

मकर राशि :

मकर राशि के जातकों को सावन महीने में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होने से आपके अटके हुए काम इस माह जरूर पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आप धन अर्जित करने के कई सुनहरे आपके हाथ लगेंगे। सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और अच्छा बीतने वाला होगा। सभी कामों में तेजी आएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी और अटका हुआ धन फिर से मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) सैनी / संदीप माथुर

Most Popular

To Top