Uttrakhand

भवाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन बिष्ट का निधन

स्वर्गीय मोहन बिष्ट।

नैनीताल, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । भवाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन बिष्ट का रविवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। बताया गया है कि सोमवार सुबह भवाली स्थित शिप्रा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बिष्ट का रामलीला कमेटी के 17 वर्षों तक अध्यक्ष रहते हुए कार्यकाल निर्विवाद रहा। उनके कार्यकाल में भवाली रामलीला वर्षों बाद दोबारा शुरू हुई और नई ऊंचाई पर पहुंची। वह क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी थे। बिष्ट की पत्नी नीमा बिष्ट भवाली नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

उनके निधन पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेति, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल, बालम मेहरा, हरिशंकर कांडपाल, संजय जोशी, पवन भाकुनी, कंचन बेलवाल, आशुतोष चंदोला, धीरज पढालनी, गणेश पंत, कंचन साह, हिमांशु बिष्ट, सचिन गुप्ता, मुकेश पलड़िया, लवेंद्र क्वीरा, मुकेश गुरुरानी, दिनेश सांगुड़ी, मनोज भट्ट, अखिलेश सेमवाल, मनीष साह, कैलाश सुयाल, नीरज रावत, उमा पढालनी, प्रगति जैन, मीना बिष्ट, भगवती सुयाल व वर्षा आर्या सहित रामलीला कमेटी व भाजपा कार्यकताओं ने शोक व्यक्त किया है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / Satyawan / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top