Uttrakhand

भारतीय मजदूर संघ ने 70वें वर्ष में पर्दापण पर आयोजित किया कार्यक्रम

भारतीय मजदूर संघ का देहरादून में आयोजित कार्यक्रम।

देहरादून, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड भरतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70वें वर्ष में पर्दापण करने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना और संघर्ष की जानकारी दी।

बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व संसदीय श्रम समिति के सदस्य नरेश बंसल और विशिष्ट अतिथि भा.म.संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम और आरएसएस के प्रान्त कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भा.म. संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने की। इस दौरान मजदूर संघ के वर्षभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा, मैं सांसद ही नहीं, भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता भी हूं। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांतों, नारों व कार्यकर्ताओं के समर्पण की तारीफ की।

विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता अनुपम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है जिसके आधार पर ही उसे एल-20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला जिसके कारण विरोधी श्रमिक संगठन में घबराहट है क्योंकि उनका संख्या बल भारतीय मजदूर संघ से काफी कम हैं।

उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें देश को सर्वोपरि रखते अपने आपको चारित्रिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि कोई भी सरकार हो वह आपको उचित सम्मान दें। उन्होंने कहा की हमें प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता , कार्यक्रम, कार्यालय को समृद्ध करना है।

विशिष्ट अतिथि आदरणीय दिनेश सेमवाल ने संघ संस्थापक श्रद्धेय डॉ हेगडेवार भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के का सबसे बड़ा अनुषंगिक संगठन है। जो न केवल भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करता है बल्कि अपने मूल संगठन आरएसएस के विचारों को मजबूत बनाता है। किन्तु तंत्र में कुछ ऐसे लोग है जो हमारे भारतीय ग्रंथों को काल्पनिक बता कर भारत को कमजोर करना चाहते हैं जिसके लिए वे लव जिहाद, लैंड जिहाद के माध्यम से भारत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विशिष्ठ अतिथि इपीएफ कमिश्नर विश्वजीत सागर ने कहा कि पीएफ कार्यालय, पीएफ केस को शीघ्र अति शीघ्र दूर करने का हरसंभव प्रयास करता है।

भा.म. संघ युवा सुमित सिंघल, नवीन चंद्र कुरील अजय कांत शर्मा, पीएस धमांदा, अर्चना बिष्ट, सुनील कुमार मेहता, संजीव विश्नोई, उदय वीर, गंगा गुप्ता, ऋषिपाल, शेखरानंद पांडे, अवनीश कांत, गुरमीत सिंह, अरविंद कुमार दीप्ति विश्नोई, ललतेश विश्वकर्मा, ललित पुरोहित, अनिल राठी, पवन शर्मा, जितेन्द्र भंडारी, मनमोहन चौधरी, सुनील भंडारी केदार फ्रस्वान, मीना रावत रानाकोटी, राजेंद्र भंडारी, सुनील बिष्ट,पदम सिंह धमंदा, संदीप कुमार, जितेन्द्र चौहान, विकास केशला , मानसिंह थापा, मनोज कुमार, राजकुमार, अरविंद पयाल , विपिन, नरेश कुमार, शुभम शुक्ला जी, हिमांशु, हिमांशु चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

———–

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top