Uttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई बाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई

अहिल्या बाई होलकर जयंती

जालौन, 6 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने ईशा बैंकिट जेल रोड उरई में शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई बाई होलकर की 300वीं जयंती को मनाया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक जाटव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की।

मुख्य अतिथि ने बताया कि महारानी अहिल्याबाई जी ने केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये। अनेक तीर्थों, घाटों व सड़कों का निर्माण व जीर्णोद्धार करने वाली महारानी ने युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं के दाँत भी खट्टे किये। लोकमाता का जीवन नारी सशक्तीकरण, सुशासन व सेवा के पथ पर दिशा दिखाता रहेगा उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत बना रहेगा महारानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रशासनिक कौशल और सामाजिक दायित्व की सराहना की उन्होंने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और और उनके प्रेरणादाई जीवन से सीख लेने का आवाहन किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, संजीव उपाध्याय, मनोज राजपूत, पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा, छोटे सिंह चौहान, शंभू दयाल, ऊषा गुप्ता विवेक कुशवाहा सूर्य नायक मनोज यादव सत्यनारायण वर्मा अमिय त्रिपाठी सहित उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Most Popular

To Top