Jammu & Kashmir

बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू पर लगाया भंडारा

बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू पर लगाया भंडारा

जम्मू, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू पर 30 जून से प्रारंभ हुआ भंडारा वीरवार को 12वे दिन भी जारी रहा। समिति द्वारा यह आठवां भंडारा लगाया गया है।

संतों की उपस्थिति में और वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ जयघोष लगाते हुए भगवान को भोग लगाकर भंडारे का शुभारम्भ हर दिन किया जा रहा है। भंडारे में देश के अलग अलग राज्यों से आए लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा यह आठवां विशाल भंडारा रेलवे स्टेशन पर लगाया जा रहा है। यात्रियों को सात्विक, पौष्टिक ऊर्जावान, भोजन मिले ऐसी व्यवस्था की गई है। व्रत एवं उपवास के दिनों में यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि 2018 की अमरनाथ यात्रा के समय में अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा 62 दिन तक लगातार भंडारा चलाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी समिति के सेवादारी पूरी मेहनत और लगन से इस ईश्वरीय कार्य में अपना तन, मन और धन लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों को यात्रा के बारे में उचित जानकारी भी भोजन के साथ साथ समिति के वरिष्ठ सेवा धारी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है!

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

Most Popular

To Top