Haryana

हिसार : राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए जल विवाद कर रहे भगवंत मान : डॉ. कमल गुप्ता

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता।

अर्बन मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की डॉ. गुप्ता से मुलाकातहिसार, 1 मई (Udaipur Kiran) । हिसार विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों अर्बन, शहरी व सब्जी मंडी मंडलों क़ी कार्यकारणी के गठन करने के बाद अर्बन मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी क़ी अध्यक्षता मेँ पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। डॉ. कमल गुप्ता ने सभी को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वास्तव मेँ पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी क़ी असली ताकत हैं। भाजपा अपनी श्रेष्ठ विचारधारा, अपने ऊर्जावान, मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं क़ी बदौलत ही आज विश्व क़ी सबसे बड़ी पार्टी बन पाई हैं। उन्होंने आए हुए सभी पदाधिकारियों क़ी उनकी पार्टी के प्रति समर्पण भाव व पूर्व मेँ किए गए कार्यों की सराहना क़ी। उन्होंने कहा क़ी सभी पार्टी पदाधिकारी पार्टी क़ी नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।पूर्व मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार क़ी ओर से अचानक क़ी गई हरियाणा को पानी क़ी कटौती बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं और उनका यह अविवेकपूर्ण निर्णय हैं। पंजाब सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई हैं। भारतीय राज्यों के बीच इस तरह का विरोध किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता। मानवता के नाते भी पंजाब का हरियाणा को पानी देना उसका धर्म बनता हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री मान केवल राजनितिक फायदे के लिए इस प्रकार के दुर्भाग्य पूर्ण फैसले ले रहें हैं।इस अवसर पर सभी पार्टी नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष राहुल सैनी, उपाध्यक्ष वीरेंदर सोनी, सतीश पूर्वांचली, डॉ. सुमन यादव, स्वेता सिंगल, महामंत्री देशबंधु कौशिक व सुनील कुमार, सचिव सुनील गुप्ता, संतोष, हेमंत गौड़, राजेश कुमार, गीता जांगड़ा, कोषाध्यक्ष आरके आहुजा, आईटी प्रमुख राजेश सिंघल सुरेश गोयल धूपवाला, रामचंद्र गुप्ता, कृष्ण बिश्नोई, सुनील वर्मा, विजय नागपाल, भीम अग्रवाल, सुनील चाय पत्ती, संजय कुमार, सौरभ सिंगला, राज सलूजा व कैप्टन नरेंदर शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top