मुंबई, 09 जनवरी (Udaipur Kiran) । नवी मुंबई के उरन इलाके में सायन-पनवेल हाईवे पर गुरुवार को सुबह बेस्ट बस ने एक दोपहिया वाहन को कुचल दिया। इस घटना में दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। नवी मुंबई पुलिस की टीम ने बेस्ट बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आज सुबह 19 वर्षीय शशिप्रीतम राजू डोंथा और 19 वर्षीय साहिल विलास केरकर दोपहिया वाहन पर मुलुंड से बेलापुर स्थित अपने कॉलेज जा रहे थे। जब वे उरण फाटा पुल पार कर रहे थे, उसी समय बेस्ट बस ने उनके दोपहिया वाहन को कुचल दिया। बस का पिछला टायर उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। नवी मुंबई पुलिस ने बस चालक प्रशांत बड़े को गिरफ्तार कर लिया है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
