West Bengal

बंगाल पुलिस वही भुगत रही है, जिसकी वह हकदार है : अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह ने अनुव्रत मंडल का लिया पक्ष

बैरकपुर, 02 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने सोमवार को विवादों में घिरे तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुव्रत मंडल का पक्ष लेते हुए बंगाल पुलिस पर तीखा हमला बोला।

अपने बयान में अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल पुलिस के साथ जो हो रहा है, वह अच्छा हो रहा है। यही वह लायक है। वर्षों से राजनीतिक पक्षपात और अन्यायपूर्ण कार्यप्रणाली में लिप्त पुलिस बल अब उसी का परिणाम भुगत रहा है।

हालांकि, इस बारे में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

अनुव्रत मंडल का नाम पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया नहीं है। वे पहले भी पशु तस्करी, धनशोधन और राजनीतिक धमकियों जैसे गंभीर आरोपों के चलते केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में आ चुके हैं। ताजा वीडियो ने एक बार फिर उन्हें विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है।

अर्जुन सिंह ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस लंबे समय से सत्ता के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने निष्पक्षता छोड़ कर राजनीतिक हित साधन को प्राथमिकता दी है, और अब अगर उसके खिलाफ जांच और कार्रवाई हो रही है तो यह “प्राकृतिक न्याय” है।

उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है न नेता, न अधिकारी। आज अगर पुलिस सवालों के घेरे में है, तो यह उसी व्यवस्था का हिस्सा है जो वर्षों से विपक्षी आवाज़ों को दबाने में लगी थी।

(Udaipur Kiran) / अनिता राय

Most Popular

To Top