Madhya Pradesh

बड़वानी: ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों और एक महिला को राैंदा, एक बच्ची की हालत गंभीर, चालक फरार

ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों और एक महिला को राैंदा

बड़वानी, 18 मई (Udaipur Kiran) । बड़वानी के राजघाट रोड पर रविवार सुबह एक अंधी रफ्तार से दाैड रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला और तीन लड़कियाें काे राैंद दिया। हादसे में चाराें काे चाेटें आई है। घायलाें में एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाराें आपस में रिश्तेदार है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे तीनों लड़कियां हॉट बाजार में सामान खरीदने कृषि उपज मंडी आई थीं। हादसे में 14 वर्षीय पलक कुशवाह, 12 वर्षीय कनिका कुशवाह और 8 वर्षीय आकृति कुशवाह घायल हो गईं। कनिका कुशवाह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। ये तीनों रिश्ते में बहनें हैं। वहीं घायल महिला का नाम ज्योति कुशवाह (35 साल) जाे कि पलक और कनिका की मां है।

प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक मंडी के सामने हुए इस सड़क हादसे में किनारे खड़ी लड़कियों को नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया। चालक खाली ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्टों की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद लड़खड़ाता चालक मौके से फरार हो गया।

मामा जितेंद्र कुशवाहा ने बताया है कि यह सभी सड़क किनारे पर खड़े थे। इस दौरान ट्रैक्टर के तीन बच्ची और महिला को रगड़ दिया। घायलों में मेरे छोटे भाई की बेटी, मेरी बहन और दो भांजियां हैं। इसके बाद हम लोग सबको अस्पताल लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। कुछ देर बार ट्रैक्टर का मालिक मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद कनिका की हालत गंभीर बनी हुई है। कनिका के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां और एक बहन है जो घायल है। शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top