CRIME

बलिया में होली पर डीजे बजाने को लेकर जमकर मारपीट, गोलियां भी चलीं

बलिया, 14 मार्च (Udaipur Kiran) । बलिया में होली के दिन यानी शुक्रवार शाम को गड़वार के बुढ़ऊ गांव में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान गोली भी चली। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिसमें से एक को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। नौ अन्य लाठी-डंडे के प्रहार से घायल हुए हैं।

होली को लेकर डीजे बजाया जा रहा था। शाम करीब पांच बजे कमलेश सिंह व अनूप सिंह के बीच डीजे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि दूसरे पक्ष के हृदय नारायण सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया गया। जिससे पहले पक्ष के कमलेश सिंह को पीठ में गोली लगी और आनंद सिंह को पैर में छर्रे लगे। कमलेश सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बलिया से वाराणसी लिए रेफर हुए हैं। जबकि आनंद सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, द्वितीय पक्ष के अनूप सिंह के भी सर में चोट आई है। दूसरे पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल बंदूक, खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत, व प्रभारी निरीक्षक गड़वार मौके पर मौजूद हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top