Jharkhand

हिन्‍दी साहित्य भारती के अध्यक्ष बने बलराम

साहित्‍य भारती की बैठक में मौजूद सदस्‍यों की फोटो

रांची, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।

हिंदी साहित्य भारती की रांची इकाई की बैठक शुक्रवार को रांची लालपुर स्थित, होटल सिटी पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष बलराम पाठक ने किया, जबकि प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महामंत्री अजय राय ने किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष के रूप में बलराम पाठक, उपाध्यक्ष- राजेश कुमार, संजय सर्राफ, सुनीता पाठक, संगठन महामंत्री- अजय राय और सुकुमार झा, संयुक्त महामंत्री- पूजा शेखर शुक्ला, निशांत पाठक, अभय कुमार पांडेय सहित अन्य का नाम शामिल है।

मौके पर मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना की आत्मा है। साहित्य भारती का कार्य केवल साहित्य तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक आंदोलन है जो जन-जन को जोड़ने का कार्य करता है। अध्यक्ष बलराम पाठक ने कहा कि रांची इकाई निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रही है। हमें गर्व है कि हमारी टीम हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। बैठक में संगठन महामंत्री अजय ने भी विचार व्यक्त किया। बैठक में राजेश कुमार, संजय सर्राफ, सुकुमार झा, त्रिपुरेश्वर मिश्र, पूजा शेखर शुक्ला, निशांत पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top