

पश्चिम चंपारण, (बगहा), 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय विधायक राम सिंह एवं विधानसभा प्रभारी सह जिला संगठन पूर्व सह प्रभारी सूरज प्रसाद सिंह ने नव निर्वाचित बूथ अध्यक्ष को सम्मानित शुक्रवार को किया। प्रदेश में भाजपा संगठन पर्व मना रही है। इस क्रम में संगठन के सभी चुनाव क्रम अनुसार किये जा रहे हैं। बूथ स्तर मंडल स्तर पर नए पदाधिकारी बनाये जा रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि रितु जायसवाल ने कहा कि बगहा विधानसभा अंतर्गत चिउंटाहा मंडल के शक्तिकेन्द्र चमवलिया के बूथ संख्या-38 के बूथ अध्यक्ष शंकर उरांव को सम्मानित किया गया एवं उनकी अध्यक्षता में बूथ भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम में बगहा विधायक श्रीराम सिंह, विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित बूथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी
