Bihar

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बगहा विधायक ने मरीजों के बीच फल वितरण किया

Fal vitran

पश्चिम चंपारण (बगहा), 18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में बुधवार को मरीजों के बीच फल वितरण किया। जानकारी हो कि17 सितम्बर 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लोग रक्तदान, चिकित्सा शिविर एवं अन्य सेवाओं के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं।

इसी क्रम में बगहा के भाजपा विधायक राम सिंह ने बगहा के अनुमंडलीय अस्पताल में मरीज और चिकित्सकों के बीच फल वितरण किया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के राजकिय अम्बेडकर अनुसूचित जाति +2 आवसीय विद्यालय चौतरवा में बच्चों के बीच फल का वितरण किया।

विधायक ने कहा कि बच्चों में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देखने लायक था, बच्चों ने काफी हर्ष के साथ मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त किया। स्थानीय विधायक ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई देते हुए नए भारत के शिल्पी एवं विकाश पुरूष जैसे शब्दों से संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा संगठन जिला के जिलाध्यक्ष भूपेंद्रनाथ तिवारी , जिला उपाध्यक्ष ऋतु जायसवाल , मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नागेंद्र सहनी , नगर अध्यक्ष विजय साहू , अमित पांडेय, आरपी सिंह, गोविन्द जायसवाल, दीपु गुप्ता, वाशु शुक्ला, आयुष पांडेय, विद्यानन्द गुप्ता एवं दीपक सिंह उपस्थित रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top