Jharkhand

भाजपा जिला कार्यालय का बाबूलाल ने किया शिलान्यास

भूमि पूजन करते नेता प्रतिपक्ष
इट डाल नींव रखते नेता प्रतिपक्ष

दुमका,26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला संगठन की ओर से शनिवार को डंगालपाड़ा में पार्टी के जिला कार्यालय के निर्माण को लेकर भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। पार्टी कार्यालय का शिलान्यास प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। उन्होंने ईश्वर से संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इनमें भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और जिलाध्यक्ष गौरवकांत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि भाजपा के विचार, संकल्प और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत प्रतीक बनेगा। स्थायी कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को नई ऊर्जा देगा और भाजपा को जन-जन से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त करने का आधार बनेगा और भाजपा के कार्यकर्ता इसे सेवा, समर्पण और संगठन के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Most Popular

To Top