Uttrakhand

वैदिक मंत्राेच्चार के साथ बाबा रूद्रनाथ की उत्सव डोली हिमालय के लिए रवाना

गोपेश्वर से रूद्रनाथ को रवाना होती उत्सव डोली।

गोपेश्वर, 16 मई (Udaipur Kiran) । पंच केदारों में एक चतुर्थ केदार बाबा रूद्रनाथ की उत्सव डोली शुक्रवार को वैदिक मंत्राेच्चार व स्थानीय परंपरा के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए रवाना हो गई है।

बाबा रूद्रनाथ छह माह का प्रवास गोपीनाथ मंदिर में करते है। ग्रीष्मकाल में भगवान की पूजा अर्चना हिमालय में स्थित रूद्रनाथ मंदिर में होती है। इसके चलते भगवान रूद्रनाथ की डोली पूजा अर्चना के बाद रूद्रनाथ को रवाना हुई। इसके तहत देवडोली शुक्रवार को पुल्न प्रवास पर रहेगी। शनिवार को देवडोली रूद्रनाथ धाम पहुंचेगी। देवडोली रवाना होने के दौरान मुख्य पुजारी सुनील तिवाड़ी के नेतृत्व में हिमालय को रवाना हुई।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवडोली को विदा किया। देवडोली गोपेश्वर से पैदल गंगोल गांव पहुंची तो लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। गंगोलगांव से देवडोली सगर पहुंची तो यहां भी श्रद्धालुओं ने भगवान रूद्रनाथ का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद देवडोली निर्जन पडाव पुल्न के प्रवास पहुंच गई है। शनिवार को देवडोली पुल्न से रवाना होकर रूद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। रविवार को ब्रहम मुहुर्त में भगवान रूद्रनाथ के कपाट धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनाें के लिए खाेल दिए जाएंगें।

(Udaipur Kiran) / जगदीश पोखरियाल

Most Popular

To Top