Haryana

योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में होगा राज्य स्तरीय समारोह, बाबा रामदेव कराएंगे योग

हरियाणा के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए

चंडीगढ़, 28 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि हरियाणा में इस साल 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें याेग गुरु स्वामी रामदेव शामिल हाे कर एक

लाख लाेगाें काे याेग करवाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा योग आयोग, स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग की बैठक के बाद पत्रकारों काे योग दिवस के संबंध में जानकारी दे रहे थे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि योग दिवस को लेकर पूरा रोडमैप तैयार कर लिया गया है। इस साल कुरुक्षेत्र में योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें योग गुरु स्वामी रामदेव करीब एक लाख लोगों को एक साथ योग करवाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में जिला व ब्लाक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 21 जून तक प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग मैराथन, योग जागरण यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मुख्य कार्यक्रम के साथ जुड़ सकें। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व अधिकारी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योग दिवस पर प्रदेश के लिए योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा अभियान की शुरुआत होगी। जिसे प्रदेश के कोने-कोने में चलाया जाएगा। योग दिवस के लिए पांच लाख विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। पांच लाख अन्य विद्यार्थियों को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर ही हरियाणा में दस लाख पौधे लगाने का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top