HEADLINES

एक्सिस माय इंडिया और टूडे चाणक्या ने भी दिखाया दिल्ली में भाजपा आगे

एग्जिट पोल लोगो

नई दिल्ली, 6 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दो प्रमुख सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आए हैं। इन दोनों सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिखाया गया है। दोनों सर्वे दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं।

एक्सिस-माय इंडिया की ओर से आए सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है और पार्टी दिल्ली में 45 से 55 सीटें ले जा सकती है। आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। उसे 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है, जिससे वह 15 से 25 सीटें ले जा सकती है। कांग्रेस के खाते में 7 प्रतिशत वोट शेयर जाता दिखाई दे रहा है और उसको शून्य से एक सीट मिल सकती है।

सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में आम आदमी पार्टी से 10 प्रतिशत ज्यादा पुरुष मतदाताओं के वोट मिल सकते हैं। महिला मतदाताओं में यह अंतर 2 प्रतिशत रह जाने की उम्मीद है।

टुडे-चाणक्य के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 51 और आम आदमी पार्टी को 19 सीटें मिल सकती हैं। इसमें 6 सीटें ऊपर नीचे हो सकती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top