RAJASTHAN

परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम 28 से, पुरस्कारों की घोषणा

jodhpur

जोधपुर, 25 अपै्रल (Udaipur Kiran) । सर्व ब्राह्मण महासभा एवं श्री परशुराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष पूजा अर्चना के साथ परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम परशुराम मंदिर में 28 अप्रेल से आयोजित किया जाएगा। इस मौके 15वें श्री परशुराम पुरस्कार समारोह 2025 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान किया जाएगा।

महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा ने बताया कि 28 अप्रेल को मंदिर में सुबह 11 बजे गणपति आमंत्रण कार्यक्रम, 29 अप्रेल को भगवान परशुराम की मूर्ति पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक किया जाएगा। तीस अप्रेल को भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना एवं सायं पांच बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द पुरोहित, शिक्षाविद कपिल व्यास, वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी नगेन्द्र शर्मा अतिथि होंगे। बोहरा ने बताया कि पुरस्कार समारोह में लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरस्कार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता ओपी व्यास को दिया जाएगा।

इसके अलावा फोटोग्राफी में ज्ञानेन्द्र व्यास, पत्रकारिता के लिए सुरेश व्यास व हरिगोपाल व्यास, प्रो.अनिल व्यास शिक्षा, नीलम व्यास साहित्य, प्रकाश पुरोहित पर्यावरण, शिवकुमार कल्ला विधि, अखिलेश गज्जा खेलकूद, नरेन्द्र शर्मा सहकारिता, डा. राजू व्यास चिकित्सा, भंवरलाल पालीवाल व संदीप शर्मा समाजसेवा, अजय पुरोहित संगीत, रोहित जोशी व मनीष थानवी व्यापार/उद्योग, मोतीलाल रंगा को आर्थिक क्षेत्र के लिए मरणोपरांत, सूर्यनगरी तराना संस्थान को विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्यो के लिए 15वें परशुराम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top