Uttrakhand

विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं काे मिला पुरस्कार

डाइट लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम

चंपावत, 8 मार्च। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त महिलाओं, महिला एसएमसी अध्यक्षों और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सम्मानित महिलाओं को बधाई दी। मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट और डीईओ बेसिक मान सिंह ने भी सम्मानित महिलाओं को बधाई दी।

इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक पंत ने महिला आधारित प्रदर्शनी लगाई। डायट प्रवक्ता अरुण तलनिया, शिवराज तड़ागी, मनोज भाकुनी, दीपक सोराडी, नवीन उपाध्याय, योगिता पंत, मंजू मेहता आदि मौजूद थे।

सम्मानित महिलाओं में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांति देवी सार्की और शांभवी मुरारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका ऋचा राय, स्वाति टम्टा, प्रियंका जोशी, प्रेमा ठाकुर, दीपा पाण्डेय, प्रियंवदा चौहान, खिलावती गोस्वामी, दीपा टम्टा, रूचि पाठक, एसएमसी अध्यक्ष रेखा जोशी कलावती देवी, विमला देवी, कमला देवी और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं निशा रावत, सोनी बोहरा, सौम्या और प्रीति शामिल थीं।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Most Popular

To Top